केंद्रीय विद्यालय संगठन आंचलिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के बारे में

केंद्रीय विद्यालय संगठन, आंचलिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, चंडीगढ़ की स्थापना सितम्बर 2009 में हुई| यह केंद्रीय विद्यालय संगठन के 05 आंचलिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में से एक है| यह हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ शहर के सैक्टर 33 सी में स्थित है। इसके माध्यम से केन्द्रीय विद्यालय संगठन चंडीगढ़, दिल्ली, देहरादून, जम्मू एवं गुरुग्राम संभाग के अधिकारियों / शिक्षक / गैर शिक्षण स्टाफ के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास हेतु शैक्षिक प्रशिक्षण,सेवाकालीन प्रशिक्षण, कार्यशालाओं, अभिविन्यास कार्यक्रम, सामग्री संवर्धन ‘ प्रवेशन पाठ्यक्रम, अभिवृत्ति निर्माण, कौशल विकास संबंधी प्रशिक्षण कार्य का निष्पादन किया जाता है| के वि सं प्रशिक्षण नीति के परिप्रेक्ष्य में शिक्षकों एवं कर्मचारियों को अभिवृत्ति, कौशल और ज्ञान के क्षेत्र में गुणवत्तापरक प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है जो कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन में उनके व्यावसायिक विकास के लिए आवश्यक है, ताकि वे उन छात्रों के विकास में योगदान दे सकें जिनकी देखभाल की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है|